छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता, मामले में जल्द होंगे कई बड़े खुलासे : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सीएम साय ने कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी इस मामले में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में जल्द ही कई बड़े खुलासे होंगे। इससे महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई के लिए CBI और सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी जांच की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

गौरतलब है कि महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब जांच और आगे बढ़ने की उम्मीद है। मामले में आने वाले दिनों में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search