
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सट्टा किंगपिन सौरभ चंद्राकर को कुछ देर में दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद CBI अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रायपुर लाने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से CBI के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं। सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाने के बाद मामले में पूछताछ और जांच की आगे की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें दिल्ली कोर्ट की कार्यवाही और ट्रांजिट रिमांड पर टिकी हैं।




