जांजगीर की इस ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी, चार ताले तोड़कर दुकान में घुसे चोर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बलौदा थाना क्षेत्र स्थित RK ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, चोर दुकान के चार ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।




