छत्तीसगढ़

रायपुर के सदर बाजार में जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे लोग

एक दिन पहले ही CM ने जोखिमपूर्ण और जर्जर भवनों की जांच को लेकर अधिकारियों को दिए थे सख्त निर्देश

रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार रात एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। यह बिल्डिंग सहेली ज्वेलर्स के सामने स्थित थी। बिल्डिंग के नीचे पान की दुकान भी संचालित होती थी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना के वक्त आसपास लोगों की मौजूदगी थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिल्डिंग गिरने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मलबे को हटाने सहित आगे की कार्रवाई शुरू की।

जर्जर भवन के अचानक गिरने की घटना ने शहर में पुराने और खस्ताहाल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे भवनों की समय रहते जांच और आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

एक दिन पहले ही CM ने जाँच के सख्त निर्देश दिए थे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक दिन पहले ही प्रदेश में जोखिमपूर्ण और जर्जर भवनों की जांच को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों के साथ-साथ पुराने एवं जर्जर भवनों का तत्काल निरीक्षण और सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि संभावित खतरों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जाए और जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search