छत्तीसगढ़
10 महीने बाद फिर लगेगा मुख्यमंत्री का जनदर्शन, 26 नवंबर को आमजन से मिलेंगे साय

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आखिरी जनदर्शन 8 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ था। इसके बाद 26 नवंबर 2026 को जनदर्शन आयोजित होने जा रहा है। यानी करीब 10 महीने 18 दिन बाद मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन होगा।




