छत्तीसगढ़

Amit Shah Daura: 17 मई की रात रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, 18 और 19 को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे..जाने पूरा कार्यक्रम

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। केंद्रीय मंत्री शाह 17 मई की रात करीब 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 18 मई की सुबह 10 बजे वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान 19 मई को जगदलपुर में चार राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन, “बस्तर 2.0” ब्लूप्रिंट और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की जानकारी है। माना जा रहा है कि बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना विकास और आदिवासी क्षेत्रों में योजनाओं के विस्तार पर भी फोकस रहेगा।

विशेष बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहला दौरा माना जा रहा है। ऐसे में इस बैठक को सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री 19 मई की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शाह के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा

UHM अमित शाह के दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर को नक्सलवाद के आतंक से मुक्ति दिलाने के बाद पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दौरान चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, इसलिए उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर से लाल आतंक को समाप्त करने का संकल्प पूरा हुआ है और अब क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के स्वागत सहित सभी व्यवस्थाओं को योजनाबद्ध तरीके से अंतिम रूप दिया जा रहा। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों में साज-सज्जा, ध्वज, होर्डिंग्स और स्वागत द्वार लगाने सहित विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search