रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता बदला, 6 अप्रैल से नई लोकेशन पर मिलेगी सेवा

रायपुर। राजधानी के नागरिकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। शहर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) का पता अब बदलने जा रहा है।
वर्तमान में यह केंद्र पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा है, जिसे अब तेलीबांधा के वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, 6 अप्रैल 2026 से पासपोर्ट सेवा केंद्र नई लोकेशन (तेलीबांधा) से कार्य करना शुरू कर देगा।
नई व्यवस्था के तहत—
• पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट
• दस्तावेजों का सत्यापन
• बायोमेट्रिक प्रक्रिया
• आवेदन से जुड़ी सभी सेवाएं
अब केवल तेलीबांधा स्थित नए केंद्र पर ही उपलब्ध होंगी। वहीं, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) पहले की तरह डीडीनगर में ही संचालित होता रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नागरिकों से अपील है कि 6 अप्रैल के बाद पासपोर्ट से जुड़े सभी कार्यों के लिए नई लोकेशन पर ही पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।




