छत्तीसगढ़

तिल्दा को 4.90 करोड़ की बड़ी सौगात, वार्ड क्रमांक 22 में बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम, मंत्री टंकराम वर्मा बोले – सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा सशक्त मंच

रायपुर। तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। नगर पालिका तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 490.06 लाख रुपये (लगभग 4.90 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण से स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक गतिविधियों को एक सशक्त और सुव्यवस्थित मंच मिलेगा। इससे न केवल नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र की पहचान, सामाजिक सहभागिता और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। शासन की स्पष्ट प्राथमिकता है कि विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि आम नागरिकों को उनका सीधा और स्थायी लाभ मिल सके।

नियमों के अनुरूप होगा निर्माण, होगी नियमित मॉनिटरिंग: प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद तिल्दा के प्रस्ताव के आधार पर जारी की गई है। ऑडिटोरियम का निर्माण संबंधित अधिनियमों, नियमों और तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा। स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित कार्यों में ही किया जाएगा तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी (मॉनिटरिंग) सुनिश्चित की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search