छत्तीसगढ़

बस्तर में 19 मई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। यह महत्वपूर्ण बैठक 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से परिषद की बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देशित किया कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समन्वय और गंभीरता के साथ सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह परिषद राज्यों के बीच सहयोग, समन्वय और संवाद को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुकी है।उन्होंने कहा कि “मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं” और इसी सोच के साथ परिषदें विकास और प्रशासनिक समन्वय को नई दिशा दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता मिली है, जिससे बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक क्षेत्र के विकास को नई गति देगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search