छत्तीसगढ़

वीबी जी राम जी योजना में मजदूरी दर को लेकर कांग्रेस का सवाल, छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ भेदभाव का आरोप

रायपुर। कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने वीबीराम जी योजना में मजदूरी दर को लेकर केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योजना पूरे देश में लागू होने के बावजूद अलग-अलग राज्यों में मजदूरी दर में बड़ा अंतर है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

धनंजय ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में मजदूरों को प्रतिदिन 409 रुपये मजदूरी मिलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ में यह राशि 300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। उनका कहना है कि जब योजना पूरे देश के लिए एक है, तो मजदूरी दर भी समान होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है और केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी राज्यों में मजदूरी की समान दर लागू की जाए, ताकि किसी भी राज्य के श्रमिकों के साथ भेदभाव न हो।

गौरतलब है कि यह योजना 2 जुलाई से पूरे देश में लागू की गई है।बताया गया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण श्रमिकों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए दैनिक मजदूरी 262 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search