छत्तीसगढ़

बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद, मानसून में शुरू हुआ नया ‘बारनावापारा–सिरपुर पर्यटन सर्किट’

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अभयारण्य में पर्यटकों की एंट्री पर रोक, बफर क्षेत्र के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का अब मिलेगा नया अनुभव

रायपुर। मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने के उद्देश्य से बारनावापारा अभयारण्य को 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि में पर्यटकों को निराश न होना पड़े, इसके लिए वन विभाग ने ‘बारनावापारा–सिरपुर पर्यटन सर्किट’ की शुरुआत की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस नए पर्यटन सर्किट के तहत पर्यटक अभयारण्य के बफर क्षेत्र में स्थित धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। सिरपुर, तुरतुरिया, धसकुंड सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को इस सर्किट से जोड़ा गया है, जहां मानसून के दौरान हरियाली, झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सकेगा।

वन विभाग का मानना है कि इस पहल से एक ओर वन्यजीवों को मानसून के दौरान सुरक्षित वातावरण मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यटन गतिविधियां भी जारी रहेंगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search