छत्तीसगढ़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में सजेगा राष्ट्रभक्ति का काव्य मंच, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ कवि सम्मेलन

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में 11 जुलाई को भव्य काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” का आयोजन किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रात 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन में देश और छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कवि राष्ट्रभक्ति, वीर रस और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आयोजन डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में प्रदेश के राष्ट्रवादी युवाओं द्वारा किया जा रहा है। काव्य महोत्सव के संयोजक राष्ट्रवादी विचारक श्री वीरेंद्र दुबे हैं। उनके अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अखंड भारत के संकल्प और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को कविता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

देश और प्रदेश के नामचीन कवि करेंगे काव्यपाठ”मिट्टी के बेटे”

काव्य महोत्सव में देश के ख्यातिप्राप्त कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा अपनी वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कवि देवेंद्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता और ईशान शर्मा भी अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन में वीर रस, राष्ट्रचेतना, संस्कृति और मातृभूमि के गौरव पर आधारित प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक होंगे शामिलआयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, साहित्यकार तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी का सहयोग:इस आयोजन के प्रायोजक क्रेडाई तथा सह-प्रायोजक अष्ट विनायक रियलिटी हैं। वहीं प्रदेश के राष्ट्रवादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की आयोजन में विशेष भूमिका रहेगी।एंट्री पास से मिलेगा प्रवेशआयोजकों ने बताया कि काव्य महोत्सव में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से होगा।

इच्छुक नागरिक प्रवेश पत्र संयोजक वीरेंद्र दुबे के कार्यालय, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यालय तथा शहर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों ने प्रदेश के साहित्यप्रेमियों, युवाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को काव्यांजलि अर्पित करने की अपील की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search