छत्तीसगढ़देश

नक्सल संगठन को बड़ा झटका- टॉप लीडर सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

गढ़चिरौली। नक्सल संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। जिले में शीर्ष नक्सली कमांडर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने अपने साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। उसके साथ कुल 60 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। भूपति छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में मोस्ट वांटेंड था।

सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई वरिष्ठ कैडर सदस्य और सक्रिय स्क्वाड मेंबर शामिल हैं। इन नक्सलियों ने कुल 50 हथियार भी सुरक्षा बलों के सामने जमा किए हैं। सोनू दादा नक्सली संगठन के CC (Central Committee) का सदस्य और लंबे समय से गढ़चिरौली, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर सक्रिय था। उसके सरेंडर को नक्सल विरोधी अभियान के लिए बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button