छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग: CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, BSF के हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना

नारायणपुर। नारायणपुर दौरे से वापस लौटने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा और एहतियात को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री BSF के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रूप से रायपुर के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री साय नारायणपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कार्यक्रमों के समापन के बाद लौटते समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या सामने आई। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन कर तुरंत प्रोटोकॉल के तहत कदम उठाए।

तकनीकी टीम द्वारा हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। सीएम साय रायपुर पहुंचकर मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में कृषि और पंचायत विकास को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button