छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर रद्द, 10 अप्रैल को होगी पुनः परीक्षा

पर्चा लीक के दावों के बीच माशिमं का फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 12वीं बोर्ड के हिंदी प्रश्नपत्र के लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। मंडल ने 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी परीक्षा को निरस्त कर दिया है।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा पुनः 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। छात्रों से अपील की गई है कि वे नए निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

इस निर्णय के बाद हजारों विद्यार्थियों को एक बार फिर हिंदी विषय की परीक्षा देनी होगी, जिससे परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती और सतर्कता के संकेत भी मिलते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button