छत्तीसगढ़अपराध

Bilaspur Robbery: मस्तूरी की शराब दुकान में हथियारबंद डकैती, गार्ड पर चाकू से हमला

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान में देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 5 से 6 बदमाशों ने दुकान में घुसकर सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने कैश लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे दुकान से 25 हजार रुपये से अधिक कीमत की शराब लूटकर फरार हो गए।

भागते समय आरोपी दुकान का मोबाइल फोन, स्कैनर, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे वारदात के सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस डकैती में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search