छत्तीसगढ़

सूरजपुर घटना पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव – ‘ऐसी घटनाओं का छत्तीसगढ़ में कोई स्थान नहीं, कड़ी कार्रवाई होगी’

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी स्कूल के दो शिक्षकों पर एक मासूम छात्र को होमवर्क नहीं करने पर बेरहमी से पीटने और पेड़ से बांधने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है।

मामला सामने आने के तुरंत बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) जांच के लिए गांव पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चे और परिजनों से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। जिला अधिकारी ने शाम 4 बजे तक विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।

कड़ी सजा मिलेगी – किरण सिंहदेव

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक स्तर पर भी त्वरित प्रतिक्रियाएँ आई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कार्रवाई हो रही है। विष्णुदेव साय जी की सरकार है, ऐसी बातों का कोई स्थान नहीं है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है और सजा की दृष्टि से कठोर कार्रवाई होगी।

प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने साफ कर दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button