छत्तीसगढ़राजनीति

BJP कार्यशाला: आत्मनिर्भर भारत अभियान और GST सुधार होंगे विकास की रफ्तार

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान-2025 के राष्ट्रीय सह-संयोजक सीपी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रदेश संयोजक रूपकुमारी चौहान, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी सहित कैबिनेट मंत्रीगण, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और जीएसटी सुधार भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इन संकल्पों को धरातल पर उतारकर नए भारत की मजबूत नींव रखने में सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस मौके पर वक्ताओं ने जीएसटी के नए सुधारों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि यह सुधार कारोबार और उद्योग जगत के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button