छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में NHM हड़ताल खत्म होने की उम्मीद, मंत्री बोले– 4 मांगें पूरी, नई भर्ती की तैयारी भी

रायपुर – प्रदेश में एक महीने से चल रही एनएचएम (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल पर अब जल्द विराम लग सकता है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 मांगों को सरकार ने मान लिया है, 3 पर कमेटी बनाई गई है और बाकी 3 मांगों पर उच्चस्तरीय चर्चा जारी है। मंत्री ने कहा कि हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सरकार ने कई बार वार्ता की कोशिश की और कल हुई बातचीत में सहमति बनी है। उम्मीद है कि कर्मचारी आज से काम पर लौट आएंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नोटिस और चेतावनी

हड़ताल के दौरान कई कर्मचारियों को बर्खास्तगी और सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए गए हैं। मंत्री ने साफ कहा कि यदि ये कर्मचारी आज शाम तक वापस लौट आते हैं तो नोटिस वापस ले लिया जाएगा।

नई भर्ती की भी तैयारी

मंत्री जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एनएचएम कर्मचारी आज शाम तक काम पर नहीं लौटते हैं, तो सरकार नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके लिए 2 से 3 दिन में विज्ञापन जारी किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search