
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जामावाड़ा में किया जनसंवाद, 19 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंगलवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल अंतर्गत ग्राम जामावाड़ा में पहुँचकर भाजपा के ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और विकास कार्यों का जायजा लिया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य है और यही इस अभियान का भी प्रमुख लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 7 से 12 अप्रैल तक यह विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है।
19 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम जामावाड़ा में 19 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत:कासरीपारा में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण – ₹9.50 लाख, भदरागुड़ा में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण – ₹9.50 लाख। इन कार्यों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है।
हितग्राहियों के घर पहुँचे, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
अभियान के दौरान श्री देव ने ग्राम का सघन भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों तक पहुँचकर उनसे सीधी बातचीत की। उन्होंने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं से भी चर्चा की और ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि जामावाड़ा में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है, जिनमें:प्रधानमंत्री आवास योजना – 140 स्वीकृतियाँ, पेंशन योजना – 225 हितग्राही, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना – 31 हितग्राही, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – 465 हितग्राही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – 242 हितग्राही
गाँव, गरीब, किसान और महिलाओं के विकास पर जोर: श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास कार्यों को नई गति मिली है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला गैस योजना, किसान सम्मान निधि,महतारी वंदन योजना, पेंशन योजना,भूमिहीन कृषि मजदूर योजना,पीएम सूर्य घर योजना,वीबी रामजी योजना, जैसी योजनाएँ गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से लागू की गई हैं और इनका लाभ लगातार लोगों तक पहुँच रहा है।
जगदलपुर क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यप्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता की मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में:सड़क,नाली,पुलिया,डोम शेड देवगुड़ी उन्नयन, पेयजल, बिजली,शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास और 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
सुझावों के आधार पर बनेगी और जन-आधारित योजनाएँ: इस दौरान मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास और मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी ने भी अपने विचार रखे। ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों ने शासन की योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और नवीन मार्कण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भाजपा के पदाधिकारी विभिन्न ग्रामीण मंडलों में पहुँचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और सुझाव भी ले रहे हैं, ताकि भविष्य की योजनाओं को और अधिक जन-आधारित और प्रभावी बनाया जा सके।




