छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की दो दिवसीय बैठक आज से, आगामी रणनीति पर होगा मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज से शुरू हो रही है। इस बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों, आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक को लेकर भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आज पहले दिन भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। वहीं शाम 6 बजे भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित होंगे

बैठक के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की तैयारी है। पहला प्रस्ताव महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव होगा, जबकि दूसरा प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव के रूप में लाया जाएगा।

भाजपा संगठन की इन बैठकों को आगामी चुनावी तैयारियों और प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इन बैठकों के जरिए जमीनी स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने की रणनीति तैयार करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search