छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार के 12 साल: CM साय बोले- PM मोदी ने नए भारत का निर्माण किया,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- मोदी जीत का शतक, युवराज हार का शतक मना रहे

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में नए भारत का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत ऐसा देश बन चुका है जो दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश के 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है, जो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “देश के युवराज गरीबी सीखने कलावती के घर जाते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी को जिया है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच जमीन-आसमान का अंतर है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के 25 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। उन्होंने जीएसटी को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि “वन नेशन, वन टैक्स” से देश को बड़ा फायदा हुआ है। आज भारत कई देशों के साथ रुपये में व्यापार कर रहा है और देश का बजट 53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश का विकास दिखाई नहीं देता, ऐसे लोगों को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search