Breaking News : गृह मंत्री विजय शर्मा जगदलपुर रवाना, बोले – “पापा राव के सरेंडर से बस्तर लगभग नक्सलमुक्त हो जाएगा”

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गृह मंत्री विजय शर्मा रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उनके सामने नक्सली कमांडर पापा राव अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण करेगा।
रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “पापा राव डीकेएसजेड (DKSZ) का अंतिम सक्रिय कमांडर है, जो अब पुनर्वास की राह पर लौट रहा है।”उन्होंने कहा कि “इस आत्मसमर्पण के बाद समूचा बस्तर लगभग नक्सली मुक्त हो जाएगा।”“
“अब सिर्फ दो पॉकेट में 30 से 35 नक्सली बचेंगे”
गृह मंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि बस्तर में अब नक्सलियों की सक्रियता बेहद सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि “अब सिर्फ दो पॉकेट में 30 से 35 नक्सली ही बचे रह जाएंगे, और वे भी आने वाले समय में सरेंडर कर देंगे।” इस बयान को बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस की चुनौती पर विजय शर्मा का पलटवार
नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च की समय सीमा को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भी गृह मंत्री विजय शर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा,“31 मार्च की रात कोई हैप्पी न्यू ईयर नहीं है।”विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने बीते दो वर्षों में नक्सल मोर्चे पर अभूतपूर्व काम किया है।
गृह मंत्री ने गिनाए बड़े आंकड़े
गृह मंत्री विजय शर्मा के मुताबिक
8000 नक्सलियों के संगठन को 2 साल में खत्म किया गया
3000 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
2000 नक्सली गिरफ्तार किए गए
साढ़े 500 से ज्यादा नक्सली मार गिराए गए
उन्होंने कहा कि इतने बड़े अभियान और उपलब्धियों के बावजूद अगर कांग्रेस सवाल उठा रही है, तो यह समझ से परे है।“कांग्रेस के दिमाग में शायद हैप्पी न्यू ईयर भरा है”
विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि“इसके बाद भी कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है, तो उनके दिमाग में शायद हैप्पी न्यू ईयर भरा है।”इस बयान के बाद नक्सल मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।




