छत्तीसगढ़

रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस और इंटरनेशनल फ्री-स्टाइल बाइक रेसिंग चैंपियनशिप का आगाज

सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग की थीम पर देश-विदेश के 110 प्रोफेशनल बाइकर्स दिखा रहे हैं कौशल

रायपुर। राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से रेसिंग बाइक इंजनों की गर्जना, मिट्टी के गुबार और रोमांच की चीखों से गूंज उठा है। यहां नेशनल सुपरक्रॉस और इंटरनेशनल फ्री-स्टाइल बाइक रेसिंग चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। यह आयोजन “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग” की थीम पर आधारित है और इसे देश की सबसे बड़ी बाइक रेसिंग प्रतियोगिताओं में से एक माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पहले दिन कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में न केवल खेल भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि नवाचार, ऊर्जा और साहस की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।

चैंपियनशिप में देश-विदेश से आए 110 प्रोफेशनल बाइकर्स अपने कौशल और संतुलन का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष बात यह रही कि सबसे छोटा प्रतिभागी मात्र 6 वर्ष का है, जबकि लगभग 10 वर्ष के बच्चे 10 से 20 फीट ऊंची छलांग लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।

बूढ़ापारा स्टेडियम में बने उबड़-खाबड़ ट्रैक को तैयार करने के लिए 400 ट्रक मिट्टी का उपयोग किया गया। फेडरेशन के मानकों के अनुसार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर राइडर के लिए हेलमेट, चेस्ट गार्ड, ग्लव्स, शूज और प्रोटेक्टिव गियर अनिवार्य हैं। आयोजन के बाद ट्रैक को समतल कर स्टेडियम को पूर्व स्थिति में लाया जाएगा।

पहले दिन इस प्रतियोगिता के कई इवेंट्स हुए, जिसे देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। मिट्टी से उड़ते धूल के गुबार, आसमान में उड़ती बाइक्स और इंजनों की गड़गड़ाहट के बीच रायपुर इन दिनों स्पीड, स्किल और स्टंट के उत्सव में डूबा नजर आ रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search