छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS: हिडमा का करीबी टॉप नक्सली कमांडर बारसे देवा ने किया सरेंडर, जल्द होगा ऐलान

जगदलपुर। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी और निर्णायक सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली नेता और हिडमा का करीबी टॉप कमांडर बारसे देवा ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बारसे देवा ने हैदराबाद में करीब 15 नक्सली साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी गई है और एक–दो दिन में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बारसे देवा पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल रहा है। हिडमा के एनकाउंटर के बाद उसे पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) का कमांडर बनाया गया था। इसके बाद वह नक्सली संगठन के शीर्ष रणनीतिक नेतृत्व में शामिल हो गया था।

सूत्रों के अनुसार, बारसे देवा दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की सैन्य गतिविधियों, संगठन विस्तार और बड़े हमलों की योजना का अहम चेहरा रहा है। उसके सरेंडर को नक्सली नेटवर्क की रीढ़ टूटने जैसा झटका माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां इस आत्मसमर्पण को रणनीतिक रूप से बेहद अहम मान रही हैं। माना जा रहा है कि बारसे देवा के सरेंडर से कई बड़े नक्सली राज और नेटवर्क उजागर हो सकते हैं। आधिकारिक पुष्टि के साथ ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search