
नई दिल्ली। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं।
इस बजट से किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी उम्मीदें हैं। महंगाई, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार के फैसलों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ आम आदमी को राहत देने वाला हो सकता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप्स, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए भी अहम घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है।
लगातार नौवीं बार बजट भाषण देकर निर्मला सीतारमण एक नया संसदीय रिकॉर्ड भी कायम करेंगी। संसद परिसर और देशभर में बजट को लेकर उत्सुकता का माहौल है, वहीं उद्योग जगत से लेकर आम नागरिक तक सरकार के ऐलानों पर नजर बनाए हुए हैं।




