छत्तीसगढ़

कांकेर से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस जौनपुर में दुर्घटनाग्रस्त, 4 मृत, कई घायल

कांकेर – भगवान रामलला के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं का सफर मातम में बदल गया। कांकेर जिले से उत्तर प्रदेश के अयोध्या दर्शन के लिए गई बस जौनपुर में ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही कांकेर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले से 50 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए थे। जौनपुर जिले में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोग घायल हो गए और चार श्रद्धालुओं की जान चली गई।

कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार उत्तर प्रदेश शासन और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। मृतकों के शव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए समन्वय किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search