छत्तीसगढ़

किसानों के हित में बड़ा कदम: पेस्टिसाइड और सीड एक्ट लाएगी केंद्र सरकार – शिवराज सिंह चौहान

डोंगरगढ़/रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही पेस्टिसाइड एक्ट और सीड एक्ट लेकर आने जा रही है। इन कानूनों का उद्देश्य किसानों को अमानक खाद, बीज और कीटनाशकों से होने वाले नुकसान से बचाना है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन प्रस्तावित कानूनों को अंतिम रूप देने से पहले जनता और किसानों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि जमीनी हकीकत के अनुरूप प्रभावी कानून बनाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमानक खाद-बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उत्पादों के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, जिसे सरकार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारत–यूरोपीय यूनियन के बीच अहम समझौता

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान भारत सरकार और यूरोपीय यूनियन के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के किसानों, उद्योग और व्यापार के लिए नए अवसर खोलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत कृषि, उद्योग, तकनीक और व्यापार सहित हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

डोंगरगढ़ में धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री डोंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने चंद्रगिरि में आयोजित जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी के द्वितीय समाधि महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी का जीवन त्याग, तपस्या और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों के विचारों से देश को संस्कार, संयम और सेवा की दिशा मिलती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button