छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बसों पर सख्ती, VLTD अनिवार्य; बंद या बिना डिवाइस वाली बसों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने यात्री बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) को लेकर सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त आईएएस एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त आईपीएस डी. रविशंकर ने गुरुवार शाम प्रदेशभर के बस संचालकों की बैठक लेकर सरकार के निर्देशों से अवगत कराया।

बैठक में परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने स्पष्ट कहा कि सभी बसों में वीएलटीडी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सक्रिय करना अनिवार्य होगा। इसके बाद विभाग विशेष अभियान चलाकर जांच करेगा कि किन बसों में डिवाइस नहीं लगी है और किन वाहनों में डिवाइस लगी होने के बावजूद चालू नहीं है। दोनों ही स्थितियों में संबंधित बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी वीएलटीडी की निगरानी के लिए अलग मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे बसों की रियल-टाइम लोकेशन और संचालन पर नजर रखी जा सके।

बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे और आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) स्थापित किए जा रहे हैं। इन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वाहनों की लगातार निगरानी, यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान और प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा।

परिवहन विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यात्री वाहनों की निगरानी बढ़ाना और परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search