छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह, किसानों और ग्रामीणों के लिए होंगे कई बड़े आयोजन

रायपुर – छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह, किसानों और ग्रामीणों के लिए होंगे कई बड़े आयोजनरायपुर। छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस सप्ताह में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और सहकारी संस्थाओं को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता सप्ताह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। उन्होंने प्रदेश की 2058 पैक्स समितियों सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों और अन्य सहकारी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, माइक्रो एटीएम और केसीसी कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठी, एफपीओ और पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 3 और 4 जुलाई को रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर, सहकारी सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह और सहकारी मेला होगा। इसमें दुग्ध, मत्स्य, बुनकर, लघु वनोपज और अन्य सहकारी संस्थाएं अपने उत्पादों और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगी।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने, महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मजबूत आधार बन रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम गुणवत्ता, पारदर्शिता और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search