छत्तीसगढ़

CGPSC 2025 EXAM: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित, 16 से 19 मई तक होगी मुख्य परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वर्ष 2026 की प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है और अब ये सभी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होंगे।आयोग ने स्पष्ट किया है कि CGPSC मेंस परीक्षा 16 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि CGPSC प्री परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश भर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रीलिम्स परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अब 3921 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।

प्री परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब असली चुनौती मुख्य परीक्षा होगी, जो चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण मानी जाती है। मेंस परीक्षा में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन विषय ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और लेखन कौशल के आधार पर किया जाएगा।आयोग द्वारा यह भी संकेत दिया गया है कि मेंस परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

इस बीच सफल अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है, वहीं अन्य अभ्यर्थी अगले प्रयास की तैयारी में जुट गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मेंस परीक्षा के लिए अब समय सीमित है, ऐसे में उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक तैयारी, उत्तर लेखन अभ्यास और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button