छत्तीसगढ़

CGPSC SI Mains Exam 2026 Postponed: SI मुख्य परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होने वाला एग्जाम टला

रायपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी। आयोग ने 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नई परीक्षा तारीख बाद में होगी घोषित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा की नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी। फिलहाल आयोग ने परीक्षा की आगामी तिथि का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नई तारीख के लिए इंतजार करना होगा।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट और नई समय-सारणी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राज्योत्सव से परीक्षा की तारीखों का टकराव भी संभावित वजह?

छत्तीसगढ़ में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन होना है, जबकि CGPSC SI मुख्य परीक्षा 2 से 4 नवंबर तक निर्धारित थी। राज्योत्सव के दौरान प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की बड़े पैमाने पर तैनाती की जरूरत को देखते हुए दोनों आयोजनों की तारीखों के बीच टकराव एक संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे राज्योत्सव को कारण नहीं बताया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search