छत्तीसगढ़

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की ऊर्जा ताकत का प्रदर्शन, निवेशकों से चर्चा करेंगे CM साय

नई दिल्ली में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी, ग्रीन एनर्जी और निवेश की संभावनाओं पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वैश्विक मंच पर राज्य का विजन प्रस्तुत करेंगे। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ अपनी ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित कर रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचकर छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन करेंगे। यहां राज्य की ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियों, प्रस्तावित परियोजनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया गया है।

निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

समिट के दौरान मुख्यमंत्री साय देश-विदेश से पहुंचे निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद आयोजित मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार, ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं और निवेश के अनुकूल अवसरों पर चर्चा होगी।

वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता

2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस आयोजन में विभिन्न राज्यों ने अपने पवेलियन और प्रदर्शनियां स्थापित की हैं, जहां ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ इस मंच के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने अपनी ऊर्जा क्षमता और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को प्रस्तुत कर रहा है। राज्य का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करना और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप विकास के अवसरों को बढ़ावा देना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search