छत्तीसगढ़

नितिन नबीन की टीम में छत्तीसगढ़ को मिली अहम जिम्मेदारियां, रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को बड़ा दायित्व

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम को लेकर CG Bulletin ने पहले ही संकेत दिया था कि छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को रास्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। अब भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक नियुक्ति सूची के सामने आने के बाद CG Bulletin की खबर का यह खबर सही साबित हुई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

छत्तीसगढ़ को महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार महिला मोर्चा के लिए छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी का नाम दर्ज है। उन्हें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम में भी छत्तीसगढ़ की मौजूदगी दर्ज हुई है। सोशल मीडिया संयोजक के रूप में दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है।

पहले ही दे दी थी खबर

नितिन नबीन की नई टीम को लेकर CG Bulletin ने पहले ही खबर में संकेत दिया था कि नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के साथ क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर दिया जा सकता है और छत्तीसगढ़ से नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

अब भाजपा की आधिकारिक सूची सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ से दो नामों को राष्ट्रीय संगठन में अहम दायित्व मिलने से CG Bulletin की खबर का यह अनुमान सही साबित हुआ है।

महिला प्रतिनिधित्व पर भी जोर: भाजपा की नई संगठनात्मक टीम में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने की चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया संगठन में भी छत्तीसगढ़ की भूमिका मजबूत हुई है।यानी जिस राजनीतिक हलचल और संभावित जिम्मेदारियों की ओर CG Bulletin ने पहले ही इशारा किया था, भाजपा की आधिकारिक सूची ने उस पर मुहर लगा दी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search