छत्तीसगढ़

अपने खेत में उतरे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बैलों के साथ चलाया हल

जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेत में उतरकर बैलों के साथ हल चलाया और बियासी की। खेत की मिट्टी से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें एक बार फिर जीवंत हो उठीं। मिट्टी की सौंधी खुशबू और खेतों की हरियाली के बीच बिताया समय मन को सुकून और नई ऊर्जा देता है।

किसान परिवार से आने वाले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनके लिए खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। इसी माटी ने श्रम का सम्मान, प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, प्रदेश की समृद्ध कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान हमेशा उनके हृदय के सबसे करीब हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search