छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 8 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना साझा की।

ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 18 अगस्त 2026 की सिफारिशों के आधार पर की गई हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियुक्त किए गए तीन न्यायिक अधिकारियों में संतोष शर्मा – वर्तमान में

कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।सुषमा सावंत – रायपुर स्थित विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

सुधीर कुमार – रायपुर प्रधान परिवार न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे हैं।

इन तीनों नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक क्षमता मजबूत होगी। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से लंबित मामलों के निपटारे और न्यायिक कार्यों के संचालन में भी तेजी आने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search