छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है।

कॉलेजियम की 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

तीनों न्यायिक अधिकारी वर्तमान में न्यायिक एवं विधिक प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे और न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 22 है। तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब नियुक्ति की आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search