छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : 19 मई को गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा, नक्सलवाद खात्मे के बाद पहली बार आ रहे शाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को लेकर अहम खबर सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को राज्य के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे बस्तर में आयोजित केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नक्सलवाद के बाद पहला बड़ा दौरा: बस्तर में नक्सल गतिविधियों में आई कमी के बाद यह अमित शाह का पहला दौरा माना जा रहा है। इस लिहाज से यह यात्रा सुरक्षा और विकास, दोनों दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।

विकास के रोडमैप पर होगा फोकस

बैठक में बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, रोजगार और जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल: इस उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इससे बैठक का दायरा और महत्व और बढ़ गया है।

रणनीतिक और राजनीतिक रूप से अहम दौरा

विशेषज्ञों के अनुसार, यह दौरा न केवल सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बस्तर के विकास को नई गति देने और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हो सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search