महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनों को नई रोशनी – अमित शाह

65 लाख महिलाओं के खातों में पहुँचे 606.94 करोड़, जगदलपुर 20वीं किस्त जारी
रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मोदी की गारंटी” के तहत संचालित महतारी वंदन योजना अब छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। आज जगदलपुर में बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माई दंतेश्वरी की धरती से इस योजना की 20वीं किस्त जारी की। कार्यक्रम के दौरान 64 लाख 94 हजार 768 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।
अमित शाह का संबोधन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बने।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना को जिस पारदर्शिता और प्रतिबद्धता से लागू किया है, वह पूरे देश के लिए आदर्श है। यह योजना आने वाले वर्षों में महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव साबित होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की बहनों को आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई पहचान दी है।उन्होंने कहा “यह सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि महिलाओं को परिवार और समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने की ऐतिहासिक पहल है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर महिला विकास यात्रा में भागीदार बने।”
योजना का विवरण
शुरुआत : 1 मार्च 2024
लाभार्थी : 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाएँ
सहायता राशि : प्रतिमाह 1,000 रुपये
अब तक वितरण : 19 किस्तों में 12,376 करोड़ 19 लाख रुपये
नवीनतम किस्त के बाद कुल राशि : 12,983 करोड़ 13 लाख रुपये



