छत्तीसगढ़

RTO TRANSFER: 20 जिला परिवहन अधिकारियों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के 20 जिला परिवहन अधिकारियों (RTO/DTO) का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आदेश के अनुसार कई प्रमुख जिलों—रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, धमतरी, कोरिया, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा और मुंगेली—में पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

प्रमुख तबादले : दीपक सिन्हा → जांजगीर-चांपा, अब्दुल हलीम → परिवहन मुख्यालय, नया रायपुर, मोहन साहू → बलौदाबाजार, गौरव साहू → रायगढ़, अंकित भगत → क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, राजनांदगांव, प्रकाश सावंत → कांकेर, अतुल अवस्थी → कोरबा, राजेश अग्रवाल → बालोद, किरणलाल महतो → बेमेतरा, शिवभगवान सावंत → धमतरी, आनंद दुबे → मुंगेली, अमित प्रकाश केवट → कोरिया, रामकुमार ध्रुव → कोंडागांव, संजय नायक → परिवहन मुख्यालय, नया रायपुर, गौरव पटेल → कवर्धा

क्या है इस बदलाव का मकसद? परिवहन विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट, कार्यक्षमता बढ़ाने और जिलों में बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search