छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अहम बैठकें कल, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट कल राजधानी रायपुर में लगातार अहम बैठकों का दौर करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाना और आगामी रणनीति तय करना है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,सुबह 10:00 बजे राजीव भवन में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विधायकों के फीडबैक, संगठनात्मक मुद्दों और जमीनी स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी, जिसमें जिले स्तर पर संगठन की सक्रियता, कार्यक्रमों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दोपहर 2:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक रखी गई है। इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी अभियानों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इन बैठकों को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में संगठन को नए सिरे से सक्रिय और सशक्त बनाने की कवायद तेज की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search