छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का BJP सरकार पर बड़ा हमला, पूछे 10 सीधे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत ने रायपुर में पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर आदिवासी अधिकार, खनन, रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसान और मतदाता सूची समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुखदेव भगत के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भगत ने हसदेव अरण्य में खनन और जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किया कि खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों तक कितना पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामसभा, वन अधिकार कानून और पेसा कानून के पालन को लेकर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस प्रभारी ने DMF फंड के इस्तेमाल पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

रोजगार और युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सुखदेव भगत ने युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार निवेश और रोजगार के दावे करती है, लेकिन स्थानीय युवा रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल पूछ रहा है। कांग्रेस ने सरकारी भर्तियों, भर्ती कैलेंडर और रिक्त पदों की संख्या सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस ने PLFS 2025 Annual Report का हवाला देते हुए 15-29 वर्ष के युवाओं में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत होने का दावा भी किया और सरकार से रोजगार को लेकर स्पष्ट रोडमैप बताने की मांग की।

SIR को लेकर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल

पत्रकार वार्ता में SIR और मतदाता सूची का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रवार हटाए गए नामों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। पार्टी ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए।

कांग्रेस ने सरकार से पूछे 10 सवाल

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के सामने आदिवासी अधिकार, खनिज संपदा, जंगल एवं पर्यावरण, युवाओं के रोजगार, मनरेगा, SIR, किसान-महंगाई-बिजली और सरकार की जवाबदेही से जुड़े सवाल रखे।कांग्रेस ने कहा कि “जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।” साथ ही 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवा और महिला शक्ति को सक्रिय करने तथा वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर समन्वय को प्राथमिकता बताया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search