छत्तीसगढ़
सरकार ने मानी जूनियर डॉक्टरों की मांग, स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹25 हजार किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार ने उनकी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को मान लिया है। राज्य शासन ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह करने की मंजूरी दे दी है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक संशोधित स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। शासन ने वर्तमान में मिल रहे स्टाइपेंड को पुनरीक्षित करते हुए ₹25 हजार प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी है।
गौरतलब है कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। इस मुलाक़ात में मंत्री जायसवाल ने स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वस्त किया था.




