छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय आज सरगुजा-सूरजपुर दौरे पर, ओलंपिक से किसान मेला तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ और राज्य स्तरीय तिलहन-किसान मेला 2026 का उद्घाटन करेंगे, वहीं सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर से रवाना होकर 11:50 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 21 से 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें 12 खेल विधाओं में 2000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को राज्य की खेल अकादमियों में प्रवेश और युथ आइकॉन के रूप में सम्मान दिया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे तिलहन-किसान मेला 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह मेला कृषि विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक और योजनाओं से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे अम्बिकापुर से कुदरगढ़ (सूरजपुर) के लिए रवाना होंगे और 3 बजे कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे जिले को 185.10 करोड़ रुपये के 76 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 52 कार्यों का लोकार्पण और 24 का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे रायपुर लौटेंगे। यह दौरा खेल, कृषि और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए अहम माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button