छत्तीसगढ़अपराध

कमल विहार में लेडी हिस्ट्रीशीटर में छात्राओं को बंधक बनाकर लूटा, 5 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के कमल विहार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो छात्राओं और उनके भाई को देर रात घर में बंधक बनाकर डकैती किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने खुद को महिला एसआई बताकर पीड़ितों को डराया और गलत काम में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की वसूली की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी मोनिका और उसकी गैंग ने कमल विहार स्थित फ्लैट में घुसकर रातभर मारपीट, डराने-धमकाने और तीनों को बंधक बनाकर रखने की हरकत की। छात्रों के साथ मारपीट कर जबरन पैसे वसूले गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोनिका सचदेवा समेत गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मोनिका का भाई मोनू सचदेवा और आरोपी करण साहू घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

मुजगहन थाना पुलिस ने इस मामले में डकैती, छेड़छाड़ व अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और छात्रों में दहशत का माहौल बना है। पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search