CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व पर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जशपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय सुबह छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर अपनी पत्नी के साथ छठ घाट पहुंचे। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
हर साल कुनकुरी में मनाते हैं छठ महापर्व
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे हर साल की तरह इस बार भी अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी आए हैं। यहां हर वर्ष उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी का आशीर्वाद लेते हैं।
छठ घाट का हुआ भूमि पूजन
मुख्यमंत्री साय ने छठ घाट का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के घरों में सुख और समृद्धि आए।





