छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ से बर्बाद फसलों पर मिलेगा मुआवजा, CM साय का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के नाम संदेश में कहा कि वे फसलों को हुए नुकसान की पीड़ा को समझते हैं। इस कठिन समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का सर्वेक्षण जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप पात्र किसानों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में अन्नदाताओं को संबल देना और उनके हितों की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search