छत्तीसगढ़

रसोई गैस की उपलब्धता पर CM साय का भरोसा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से दूर रहने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि राज्य में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि आमजन को गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार इस मामले में पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और सजग है।

रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें – विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button