छत्तीसगढ़

CM साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका-CM साय

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में “मेक-इन-सिलिकॉन: नेशनल सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में होगी। इसमें देशभर से विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, शिक्षाविद और नीति-निर्माता शामिल होंगे। उद्देश्य है – भारत की घरेलू सेमीकंडक्टर व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए ठोस रणनीति बनाना।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा “छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में अग्रणी भूमिका निभाएगा। युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को मिलकर नवाचार और नेतृत्व करना होगा। स्वदेशी सेमीकंडक्टर अधोसंरचना ही भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव है।” उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत सरकार के “Semiconductor India Mission” और राज्य सरकार की तकनीकी आत्मनिर्भरता की सोच के अनुरूप है। ऐसे प्रयास युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।

इस अवसर पर संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मनोज मजूमदार, डॉ. दीपिका गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search