दिल्ली में CM साय की BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, संगठन और विकास पर अहम चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संगठन और रणनीति पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के मूल्यों पर आधारित एक सशक्त विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच:पार्टी की भावी रणनीतियों, संगठनात्मक विषयों, देश के समग्र एवं समावेशी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
संगठन को मिल रही नई दिशा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और जनसेवा के कार्यों को नई गति एवं दिशा मिल रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगी तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।




